प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि रविवार के दिन एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर 18 श्री अनिल परते मेमोरियल ट्रॉफी के फाइनल मैच में हरदा टीम ने अपनी पारी में खेलते हुए 207 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरदा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संस्कार सारगं के 82 रन तथा आयुष ठाकुर ने 60 रन का योगदान दिया। नर्मदापुरम टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए करण यादव ने 6 विकेट लिए और केशव व्यास 3 विकेट लेकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह नर्मदापुरम टीम ने यह मैच 193 रनों से जीत लिया एवं ट्रॉफी पर कब्जा किया मैच के पश्चात प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार माधव शर्मा को 131 नाबाद रन की पारी की बदौलत दिया गया। टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार विक्रम सिंह सेंगर को 3 मैच में 27 विकेट लेने पर दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश चौरे, दिलीप नामदेव, निर्वेश फौजदार , कुलभूषण मिश्रा, राजीव दुबे, चेतन राजपूत, सुमित परदेसी, सुनील कलोसिया, मनोहर विलथरिया कोच, मनीष यादव, महमूद कुरैशी , रिजु राजन, विष्णु प्रसाद बोरासी, शैलेंद्र सिंह पवार, आकाश चौरे , गजेंद्र सलोकी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

