प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्राम खरखेड़ी (टिगरिया) में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 29 नवंबर से प्रारंभ होकर दिनांक 7 दिसंबर 2022 को समापन किया जाएगा। ब्रह्मलीन संत श्री श्री 108 श्री ब्रह्मानंद उदासीन महाराज कथावाचक पुज्या वर्षा देवी देवी छिंदवाड़ा और यज्ञाचार्य पं. हरिओम दुबे द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। ग्राम खरखेड़ी के मुखिया सरपंच राहुल गौर द्वारा बताया है कि निरंतर 17 वर्षों से ग्राम खरखेड़ी में कार्यक्रम किया जाता है एवं बड़ी दूर-दूर से श्रद्धालुओं आते हैं। 108 अखंड राम चरित्र मानस महायज्ञ में भी शामिल होते हैं और साथ ही साथ श्री राम कथा का आनंद उठाते हैं।

