प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (भोपाल) आज सोमवार दिनांक 28 नवम्बर को श्री राम जानकी मंदिर अयोध्यावासी वैश्य समाज लखेरापुरा से प्रारंभ श्री राम बारात में शहर बना बाराती। प्रवक्ता सन्तोष गुप्ता ने बताया कि जगह जगह सभी समाजों के धर्मप्रेमी बन्धु ने किया भव्य स्वागत। सजाये तोरण द्वार बारात लखेरापुरा से भवानी चौक, सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जनकपुरी छोटे भैया कार्नर से हनुमान गंज, मंगलवारा, शिवाजी चौक इतवारा से चिंतामन चौराहा सर्राफा बाजार से होते हुए वापस मंदिर लखेरापुरा पर पहुंच कर बारात की अगवानी जनक जी माता सुयनेना ने की। बारातियों का शानदार स्वागत किया। राजा राम द्वारचार कर समधी समधन मिलन पश्चात भगवान श्री राम माता जानकी वरमाला हुई एवं पांवपखराइ का इस आयोजन में अपार जनसमूह की मोजूदगी में सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात भंडारा में सभी ने प्रसादी ग्रहण की। बारात चल समारोह में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, ईशदयाल शर्मा, नरेश राव जाधव, हिन्दू उत्सव समिति के कैलाश वैगवानी, नारायण सिंह कुशवाह, प्रमोद नेमा, विनोद सोनी, ज़ोन अध्यक्ष पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, वरुण गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, शशी भाई सेठ एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

