प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया आज दिनांक 29.11.2022 को संत तारण जयंती के उपलक्ष्य में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा आदमगढ़ की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 20-5 का रिबिन काटकर आंगनबाडी प्ले स्कूल के रूप में शुभारंभ किया गया।आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 20-5 को एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनसहयोग से प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। उपरोक्त आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने में एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम अंतर्गत “ आदर्श महिला क्लब “ द्वारा गोद लिया जाकर आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु केन्द्र पर प्री-स्कूल खिलौने, यूनिफॉर्म, कुर्सिया, बैग वॉटल आदि प्ले स्कूल सामग्रियां प्रदाय की जाकर आवश्यक सहयोग प्रदाय किया गया हैं। आंगनबाडी केन्द्र के प्ले स्कूल के शुभांरभ में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , मण्डल अध्यक्ष विकास नरौलिया, वार्ड पार्षद अनौखीलाल राजौरिया , आदर्श महिला क्लब से नीरजाफौजदार, श्वेता जैन , अरमान जैन , रचना मस्ते , भावना चावरा , नम्रता मंहत नीता गिल्ला , निधी जैन , डॉली दिगम्बर सहायक संचालक व्ही.पी. गौर, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू राजपूत, आंगनबाडी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं एवम वार्ड की महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित रहें।

