
बबलू निरापुरे आमला
जनसेवा समिति ने की मांग
आमला. कड़ाके की ठंड पड़ने लगी सर्द हवाएं भी चल रही है इसके बाद भी नपा द्वारा अलाव की व्यवस्था गरीब बेसहारा लोगो के लिए नही की जा रही है , जनसेवा समिति के संरक्षक रितेश खुराना ने नपा से अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है रितेश खुराना ने बताया कि ठंड के चलते गरीब बेसहारा लोगो के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाना चाहिए क्योंकि उनके पास ठंड से बचने के लिए कोई और विकल्प नही होता है ऐसे में अगर कड़ाके की ठंड से किसी की जान भी जा सकती है उन्हने कहा कि नगर के बस स्टैंड सिविल अस्पताल,पुलिस थाना, यात्री प्रतीक्षालय पिरमजील चौक, बोड़की चौक अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नगरपालिका को भी जाना चाहिए लेकिन इतनी कड़ाके की ठंड में नगर पालिका द्वारा राव की व्यवस्था नहीं की जा रही है जिसे कारण गरीब जरूरतमंद बेसहारा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
*इनका कहना है………*
दिसम्बर के पहले सप्ताह से अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी अब ठंड ज्यादा नही है अगर सर्द हवाए चलती है तो जल्द अलाव की व्यवस्था की जायेगी
*नीरज श्रीवास्तव सीएमओ आमला*
