प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/ कुछ दिन पहले मालाखेड़ी स्थित प्रियंका स्कूल के पीछे सिलेंडर की आग की चपेट में आए तीनों मकान के परिजनों की हालत देखने आज स्वास्थ्य विभाग की अनामिका वर्मा पहुंची। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता के लिए बोला है। इन तीनों मकानों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित परिवार को पार्षद द्वारा पांच ₹5000 की राशि उपलब्ध कराई गई है और उनको देखने विधायक डॉ सीताशरण शर्मा भी पहुंचे थे। अब पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की भी जरूरत है जिसे देखना है कि कब तक पूर्ण हो पाएगी।

