प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ 16 वी शताब्दी जैन संत रत्नत्रय के प्रवर्तक तारण तरण मंडलाचार्य की 574 वीं जन्म जयंती पर बुधवार 30 नवंबर को जैन चैत्यालय से पालकी यात्रा निकाली गई । जिनवाणी पालकी शोभायात्रा की अगवानी सामाजिक जनों ने की। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम भी आहूत किए जा रहे है। पालकी यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवम बच्चे शामिल हुए।

