प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नगर पालिका में जितने वार्ड है उसकी आधी गाड़ियां ही हैं जो कि प्रत्येक सुबह कचरा उठाने मोहल्ले में जाती हैं। नगर पालिका सीएमओ विनोद शुक्ला ने बताया कि आज नगर पालिका में 5 नई गाड़ी आई है। अभी लगभग 19 और गाड़ी आना बाकी है। सातरास्ते पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने इन 5 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, नपा सीएमओ विनोद शुक्ला, नगरपालिका के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी एवं वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे।

