प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ बंजारा हिल्स उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथ के चतुर्थ दिवस कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समस्त कालोनीवासी शामिल हुए एवं धर्मलाभ अर्जित किया। कथा व्यास पं. भगवतदास महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब, जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार होता है, तब तब भगवन का अवतार होता है । उन्होंने गंज और ग्रह की कथा सुनाकर भागवत का संदेश दिया। उन्होंने वामन अवतार और श्रीराम एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाई । इस दौरान बंजारा हिल्स के सभी भक्तजन सम्मिलित हुए एवं बच्चों द्वारा श्री कृष्ण की वेशभूषा बनाई गई, जिसमें 1 वर्ष से लेकर बड़े-बड़ों ने श्री कृष्ण का सिंगार किया एवं नृत्य संगीत के साथ संगीत के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया।

