मिसरोद नर्मदापुरम से प्रवीण गौर खास खबर//नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ नवीन सत्र का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने शिक्षा की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने की शपथ ली। शिक्षकों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारते हुए उसे एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
विद्यालय के संचालक श्री नवीन गौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नवीन सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट संस्कार प्रदान करना है।”
*संस्कारों से जीवन, शिक्षा से भविष्य*
इसी संकल्प के साथ संस्था नितिन सांई चाइल्ड केयर स्कूल, मिसरोद निरंतर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु समर्पित है।
