प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना में हुआ युवा संसद का आयोजन।भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की पहल पर आज नर्मदापुरम के केन्द्रीय विद्यालय में युवा संसद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक सीताशरण शर्मा और उप प्रबंधक विधिक एस. पी. एम. व्योम त्रिपाठी की गरीमामयी उपस्थिति में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के पूजन-वंदन एवं अथिति सत्कार से हुआ। कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य श्रीमति किरण शर्मा ने युवा संसद आयोजन के महत्व, उसकी उपयोगिता और विधायी संचालन की जानकारी प्रस्तुत की। अपने आतिथ्य वक्तव्य में व्योम त्रिपाठी ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में युवा संसद की भूमिका बतायी और छोटी कक्षाओं के छात्रों द्वारा युवा संसद में उनके उम्दा प्रदर्शन की सराहना की। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विधायक महोदय ने भी प्राचार्य, छात्रों एवं शिक्षकों के प्रयास की मुक्त कण्ठ से सराहना की। छात्रों से सभापति के रूप में अपने अनुभव साझा किये तथा संसदीय कार्यप्रणाली के व्यवहारिक और आदर्श प्रस्तुति के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री बने छात्र देव पाठक, विपक्ष के नेता देववृत तिवारी, संसद की सभापति तन्वी ठाकुर, कानून मंत्री आस्था लुटारे, खेल एवं युवा मामले मंत्री पलक मिश्रा और संसदीय सचिव अनुकांक्षा दिमोले को अथितियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग की सीमा देवी, अंकित पाण्डेय और चंचल भावे के द्वारा एवं मंच संचालन संस्कृत शिक्षक आशीष दिक्षित एवं धन्यवाद ज्ञापन आंग्लभाषा शिक्षक प्रमोद कोरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में समन्वय हेतू प्राथमिक विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमति अनिता तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक जय नारायण ठाकुर, अनुराग मिश्रा, शेरसिंह राजपूत, श्यामपद गोलदार, राजेश यदुवंशी संगीत शिक्षिका संगीता मेसरा, स्नेहलता, अंजना गौतम, प्रभा मालवीय, दीप्ति लोदवाल, दिलीप मालवीय, सुखदेव धुर्वे, श्री खरे एवं श्री लुटारे का रहा।

