उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजयुमो के कार्यकर्ता सीएम से मिलेंगे
भौरा :- युवा मोर्चा ने निलंबित सेल्समैन राजू आरसे के खिलाफ फूड विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर सीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया है। भाजयुमो मंडल भौरा- बीजादेही के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव के नेतृत्व में एकजुट होकर 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का आगामी 2 दिसंबर को बैतूल दौरा है। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिल्ली माधव ने बताया कि भौंरा उचित मूल्य दुकान का सेल्समेन द्वारा गरीबो के हक पर डाका डाल अनाज व्यापारियों को ब्लेक में बेच दिया गया। प्रधानमंत्री निःशुल्क योजना अन्तर्गत प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज का वितरण सेल्समेन द्वारा अधिकांश व्यक्ति को नही दिया गया। 1 रु किलो मिलने वाला अनाज को पात्रता अनुसार वितरण न करके कम मात्रा में वितरण किया गया। शासन द्वारा स्कूलों के बच्चों को मूंग वितरण में धांधली की गई 10 किलो की जगह 8 किलो का वितरण किया गया व मूंग में मिट्टी व कंकड मिलाकर वजन बढ़ाया गया। सेल्समेन द्वारा दुकान समय पर नही खोली जाती है 10 बजे की जगह 12 बजे से 1 बजे के बीच दुकान खोली जाती थी। सेल्समेन द्वारा महिलाओं एवं पुरुषो को अपशब्द बोला जाता है। ग्रामीण विगत एक वर्ष से निरंतर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार में लिप्त सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेल्समैन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन की इस अवैध काम में उसे फूड विभाग का संरक्षण प्राप्त है। उक्त सेल्समैन पर संस्था द्वारा निलंबन की कार्यवाही कर मामले से इतिश्री कर ली गई जिससे ग्रामीण खासा नाराज है। अब युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर सीएम के कार्यक्रम में शामिल होकर आवेदन सौंपने का निर्णय लिया।
