रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा सुनाई गई
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/बंजारा हिल्स में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित भागवत दास महाराज द्वारा कथा के कथा के पांचवे दिवस पर पधारे सांसद रमाकांत भार्गव के सुपुत्र विनीत भार्गव एवं नगरपालिका शाहगंज के सीएमओ श्री मिश्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज का कथा में आर्य थापक, अनन्या मालवीय, तनिष्का अग्रवाल , नमामि साहू द्वारा श्री कृष्ण रुक्मणी का किरदार निभाया। रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा सुनाई गई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रुक्मणी कृष्ण की भूमिका बड़े ही रोचक तरीके से निभाई गई और छप्पन भोग का प्रसाद श्री कृष्ण को लगाया गया। 1 दिसंबर को भोजन भंडारा के साथ श्रीमद् भागवत भागवत कथा का अंतिम दिवस पर हवन पूजन पर पूजन भंडारा किया जावेगा।

