प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ राष्ट्र कवि पं. भवानी प्रसाद मिश्र की जन्मभूमि टिगरिया मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक कमलेश गोस्वामी ने बताया कि टिगरिया मे माँ नर्मदा के घाट पर 6दिसंबर को रात्रि 8 बजे रेवा की कलकल धारा के साथ स्वर साधना करेंगे देश के दिग्गज मौलिक स्थापित कविगण आमंत्रित कवियों मे कौशल सक्सेना रायसेन, दिनेश याज्ञनिक देवनगर, मुकेश शांडिल्य टिमरनी, विजय गिरी भोपाल, डाँ. सतीश समी इटारसी, हरीश पांडे पिपरिया, मनोज दुबे काटांफोड, नमृता श्रीवास्तव भोपाल, डाँ.प्रतीभा पटैल जबलपुर, मंजू कारमोरे ललितपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। ग्राम पंचायत टिगरिया-खरखेड़ी के सभी सदस्यों ने नर्मदांचल के सभी साहित्यिक प्रेमियों से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया।

