प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 की तैयारियों में अब लग गई है। इसके लिए भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया की टीम जुट गई है। भाजपा अपने बूथों पर आईटी और सोशल मीडिया एक्सपर्ट युवाओं की तैनाती करने जा रही है। इस अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आवश्यक बैठक सुघोष 2022 अभियान बूथ पर यूथ की योजना की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं की तैनाती आईटी और सोशल मीडिया के लिए की गई है। भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर हम साइबर योद्धाओं को तैयार कर रहे हैं जो मिशन 2023 के लिए तैयार हो रहे है। चुनाव के वक्त केंद्र और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को मतदाताओं तक उनके एंड्राइड फोन पर यह हमारे आईटी और सोशल मीडिया के योद्धा पहुंचाएंगे। इस बैठक में सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान , आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा , राहुल ठाकुर , उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय , डॉ. विमल गोस्वामी , समर्थ चौरसिया , मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

