प्रदर्प गुप्ता /नर्मदापुरम / होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 76 वां स्थापना दिवस समारोह कल मंगलवार दिनांक 6 दिसम्बर को प्रात: 9.30 बजे कार्यालय होमगार्ड में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश कुमार जैन ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए आमजन को सादर आमंत्रित किया है।

