नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत भाजपा किसान मोर्चा के विनोद वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, दौलत यादव को नर्मदापुरम मंडल अध्यक्ष, धनंजय दुबे को नर्मदापुरम नगर मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के रमेश उपरारिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नर्मदापुरम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने अपने कार्यालय में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री गोविंद राय, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, मंडल अध्यक्ष , संजय रैकवार, दुर्गेश मिश्रा, रत्नेश दुबे, अखिलेश व्यास, घनेन्द्र राणे, गणेश बावरिया, गुड्डा ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विनोद वर्मा, दौलत यादव, संजय दुबे एवं रमेश उपरारिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समाज व किसान हित में निरंतर कार्य करेंगे

