प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ ब्रिगेडियर ए.पी. सिंह, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी एवं प्रदेश सह संयोजक एन.के. शर्मा की सहमति से नर्मदापुरम सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निर्मल सिंह राजपूत ने नर्मदापुरम सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। कार्यसमिति में जिला सह संयोजक किशोर डडोरे नर्मदापुरम, जिला सदस्य के रूप में सुनील बरदिया नर्मदापुरम, ओपी राणा इटारसी, कौशल राजपूत सिवनी मालवा, मलखान सिंह राजपूत पिपरिया, चंदन सिंह पाल बनखेड़ी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल नर्मदापुरम, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह सिवनी मालवा, जिला कार्यालय मंत्री अरविंद सिंह तोमर सिवनी मालवा, जिला सह कार्यालय मंत्री जगदीश बकोरिया इटारसी के नाम की घोषणा की है।

