प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /समग्र शिक्षक संघ म. प्र. के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर सात सूत्रीय ज्ञापन आज सोमवार दिनांक 05/12/2022 को जिला कलेक्ट्रेट में मुख्य मंत्री के नाम पुराने संवर्ग के शिक्षकों की विभिन्न मांगों के संबंध में आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रांतीय महामंत्री जे. पी. शुक्ल, अनिरुद्ध शुक्ला (संरक्षक), सतीश श्रीवास्तव (संभागीय अध्यक्ष), नीरज पचौरी (जिला अध्यक्ष), अरूण रावत (प्रांतीय सचिव), प्रभाकर राय (संभागीय सचिव), जीवन मीणा (जिला महामंत्री), अनुराग शर्मा (जिला प्रवक्ता), एस. के. चौरसिया (मार्गदर्शक), आनंद दीवान (ब्लाॅक कोषाध्यक्ष केशला) राकेश चौबे (ब्लाॅक सचिव केशला) आदि शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।

