बबलू निरापुरे आमला
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया और बस स्टैण्ड आमला स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया । समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है । उन्होंने सभी वर्गो के लिए काम किया । समस्त मानव जाति उनकी ऋणी है । भाजपा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा कि डॉ अम्बेडकर स्वयं उच्च शिक्षित थे और उन्होंने सभी को शिक्षित बनने और संगठित रहने के लिए प्रेरित किया है ।

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर ने शोषित और वंचित वर्ग के अधिकार के लिए संघर्ष किया और संविधान के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को समानता का अधिकार दिलाया । और अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा समाज के हित में कार्य किए जा रहे है ।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले, प्रदीप ठाकुर,हरी यादव, राजेश पंडोले, नितिन खातरकर, अशोक झा, मनोज कश्यप, राजेन्द्र ढोलेकर, नितिन देशमुख, मधुकर महाजन,बालाजी अंबाड़कर, रामदास पवार,बसंत ओढूकले, राजेश अमरोही, जयंत गोहेे, रणधीर अतुलकर,सुमित महतकर, अरुण उबनारे, उपस्थित थे ।
