प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को “स्वरोजगार संधान अभियान” के तहत भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , जिला संयोजक विजय चौकसे , सह संयोजक अनूप रिछारिया , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी , पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह सेमिनार करीब 2 घंटे चला जिसमें कई स्वसहायता समूह की महिलाओं सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि स्वरोजगार संधान अभियान , रोजगार , स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत , अतुल्य भारत जैसे विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला ली गई। कार्यशाला का उद्देश्य वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देना है। कार्य शाला में विशेषज्ञ के रुप में अमित बमोरिया , सुलक्षणा बमोरिया उपस्थित थे। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक अमित बमोरिया ने सेमिनार में आए लोगों से कहा कि कुछ ऐसी आधुनिक खेती जो कम जगह और कम लागत में प्रारंभ कर सकते है और उत्पादन कर हमें आप बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। अपने आस पास उपस्थित सामान जो हम फेंक या जला देते है उनके उपयोग से भी लाखों रुपए कमाए जा सकते है। सभी उत्पादित किए सामान हम खरीदेंगे। इसके लिए हम दो दिनों की ट्रेनिंग भी देंगे।आप घर बैठे व्यसाय प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही हम बैंक से लोन उपलब्ध कराने में आपकी मदद करेंगे एवं सरकारी योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी आपको उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। इस एक दिवसीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। कार्य शाला में झुझोप्र के राजू आसरे , अखिलेश निगम , देवेंद्र राठौर , हरि सेवरिया का योगदान रहा।
*कार्यशाला में इन सभी उत्पादों की दी गई जानकारी*
कार्यशाला में ओयास्टर मशरूम की खेती , मोती की खेती मछली पालन , अजोला की खेती , कड़कनाथ मुर्गा पालन , गेहूं धान आदि की नरवाई से अनेकों उत्पाद बनाना , गाय के गोबर से अनेकों उत्पाद बनाना , रूई की बत्ती , कच्ची घानी का तेल , अचार , बड़ी , पापड , मिट्टी के कुल्हड़ गिलास आदि उपरोक्त कार्य कम जगह और कम लागत में प्रारंभ किए जा सकते है, आपका उत्पादन हम खरीदेंगे।

