प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज दिनांक 06.12.2022 मांगलवासर को नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव द्वारा कोठी बाजार की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 14-1 का रिबिन काटकर आंगनबाडी प्ले स्कूल के रूप में शुभारंभ किया गया। आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 14-1 को एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनसहयोग से प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। उपरोक्त आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने में एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम अंतर्गत कॉलोनाइजर मुकेश श्रीवास्तव एवं पार्षद श्रीमती आरती बैस द्वारा गोद लिया जाकर आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु केन्द्र पर प्री-स्कूल खिलौने, यूनिफॉर्म, कुर्सिया, बैग वॉटल आदि प्ले स्कूल सामग्रियां प्रदाय कर आवश्यक सहयोग प्रदाय किया गया। आंगन बाडी केन्द्र के प्ले स्कूल के शुभांरभ में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , पार्षद श्रीमती आरती बैस, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सीमा तिवारी, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि वर्मा, आंगन बाडी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं, वार्ड की महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित रहें।

