प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर फौजदार पेट्रोल पंप के सामने मेकलसुता स्नेकर की दुकान के अंदर घुस गई। जिससे दुकान हरिशंकर साहू मालिक घायल हो गया है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रात्रि 10 बजे के लगभग बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुटी।

