
बबलू निरापुरे आमला
आमला भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन पर राहुल गांधी जी के साथ पदयात्री रहे विजय पारधी को इस यात्रा में कई वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ.

श्री पारधी आमला शहर के ऐसे नेता है जिन्होंने गैरराजनीतिक परिवार से होने के बावजूद भी अपनी मेहनत के बल पर कांग्रेस संगठन में प्रदेश स्तर पर अहम मुकाम हासिल किया है.

विजय पारधी का आमला विधानसभा क्षेत्र में भी सतत् जनसंपर्क है जो उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भुमिका प्रदान कर सकता है.

भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में 23 नवम्बर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में

बुरहानपुर युवा कांग्रेस संघटन प्रभारी एवं भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेस के साथियों की भोजन व आवास की व्यवस्था समिति एवं फ्लैग बैनर प्रचार प्रसार समिति के मध्यप्रदेश प्रभारी के रूप में कार्य किया है !
भारत जोड़ो राहुल गांधी जी की यात्रा में विजय पारधी ने राहुल गांधी जी से कई विषयों रोजगार, शिक्षा, महंगाई व जीएसटी ज्वलंत मुद्दों क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एवं संघटन विस्तार को लेकर भी चर्चा की युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय पारधी भारत जोड़ो पदयात्रा में पूरे प्रदेश में राहुल गांधी जी के साथ पैदल चलने आमला विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र नेता है!
