प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बुधनी) दिनांक 05/12/22 को फरियादी शैलेन्द्र कुमार सोनेर पिता सुरेश सोनेर ने थाना बुधनी आकर रिपोर्ट लेख करायी थी कि उसके पिता सुरेश सोनेर पिता शिवशंकर सोनेर उम्र 70 निवासी ग्वाल टोली नर्मदापुरम जो कि वन विभाग मे डिप्टी रेंजर के पद से वर्ष 2012 मे रिटायर हुए थे, वर्तमान मे मंजीत सलूजा के ईट भट्टे पर मुनीम है, कल रविवार को दोपहर को पार्टी करने का बोलकर घर से बाईक लेकर निकले थे वापस नही लोटे , कल शाम को गडरिया नाला के पास पाइपपुल बुधनी का स्टेटस व्हाट्सएप पर डाला था, रात मे घर पर नही आने पर तलाश की तो पाइपपुल के पास चप्पल मिली और खींचने के निशान मिले एवं पिता सुरेश का अधजला शव मिला, सूचना पर बुधनी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 363/22 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन मे, अति. पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के निर्देशन में, तथा प्रभारी एसडीओपी बुधनी आकाश अमलकर के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित की गयी । जिनके द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ मे आये तथ्यो के आधार आरोपीगण नलिन उर्फ तन्नू मालवीय पिता गुलाबचंद 30 वर्ष नि. ग्वालटोली नर्मदापुरम, नितिन साहू उर्फ रिंकू पिता रघुवीर प्रसाद 40 वर्ष नि. ग्वालटोली नर्मदापुरम, रोहित उर्फ छोटू पिता काशीराम मालवीय उम्र 23 वर्ष नि. भारकच्छ जिला रायसेन को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी। जिनके द्वारा बताया गया कि वे तीनो लकडी फर्नीचर का फुटकर कार्य करते है, मृतक सुरेश के साथ अक्सर शराब पार्टीया करते थे, जिनका पूरा खर्चा सुरेश सोनेर ही उठाता था, सुरेश का बेटा शैलेन्द्र भी रेल्वे मे गार्ड था, जिसकी वेतन अच्छी थी, इस कारण तीनो आरोपीगण द्वारा मृतक सुरेश को शराब पार्टी मे बुलाकर मारकर उसके फोन से बेटे शैलेन्द्र से 05 लाख रुपये फिरौती मांगने की योजना आरोपीगण द्वारा 03 दिन पहले ही बना ली गयी थी, योजना क मुताबिक तीनो आरोपीगणो ने मृतक को बुधनी हायवे बायपास पर पार्टी के लिए बुलाया, मृतक मुर्गा की सब्जी और दारु की बोतल लेकर आया था, बुधनी बायपास पर मृतक की मोटरसाईकल पर आरोपी नितिन बैठ गया एवं बाकि दो आरोपी रोहित की मोटरसाईकिल से इस प्रकार चारो लोग गडरिया नाला के पास पाईप पुल के पास जंगल मे आ गये जहा चारो ने शराब पी, बाटी बनायी और मुर्गा बाटी खायी, फिर कुछ देर बाद योजना के मुताबिक जब सुरेश को शराब का नशा अधिक हो गया तो रोहित ने पत्थर से मृतक सुरेश के सिर मे मारकर चोट पहुचायी गयी जिससे मृतक नीचे गिर गया । फिर तीनो आरोपीगणो द्वारा मृतक को घसीटकर काफी दूर गड्डे मे ले जाकर पहचान छिपाने के लिए मृतक की बाईक का पेट्रोल बाटल मे निकालकर शव के उपर डालकर जला दिया । तीनो आरोपी गणो से मृतक की बाईक, मोबाईल , आरोपीगणो के खूनआलूदा कपडे, घटना मे प्रयुक्त पत्थर, पेट्रोल की बॉटल जब्त किये जा चुके है,। तीनो आरोपी रोहित मालवीय, नितिन साहू, नलिन मालवीय को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण की पतारसी में निरी. विकास खिची, उनि दीपक शर्मा, सुशील पाण्डेय, सउनि राजेश मालवीय, सउनि रामकृष्ण गौर, प्र.आर. लोकेश रघुवंशी, प्र आर योगेश भावसार साइबर सेल, रामप्रसाद सोनी,सुरेश चौरे, आर. हर्षित,. प्रकाश, मुकेश, योगेश ,अरूण , सैनिक चिन्तामन, रेवती प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

