प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / गौरतलब है की इंदौर भोपाल हाईवे पर मवेशी के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाये होती है । सड़क दुर्घटनाओं की कमी एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत मवेशियों के गले में रेडियम के पट्टे लगाए गए। रेडियम के पट्टे अधेरे में वाहनों की रोशनी से वाहन चालकों को दूर दिखे। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाए। मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटना की कमी के लिए चौकी अमलाहा पुलिस द्वारा सड़क पर घूमने वाले मवेशी के गले में रेडियम के पट्टे लगाए गए। इस अवसर पर अविनाश भोपले चौकी प्रभारी अमलाहा आष्टा सैनिक गजराज वर्मा डीबीसीपीएल स्टाफ गौरव सिंह , उमाशंकर पांडे प्रदीप बखाड़ उपस्थित रहे।

