
बबलू निरापुरे आमला
आमला:- विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा करोड़ों के निर्माण कार्यों के किए गए भूमि पूजन एवं लोकार्पण जिसमें मुख्य रुप से ग्राम केदारखेड़ा में विधायक निधि से प्रदाय सीसी रोड लागत राशि 2.50 लाख का भूमि पूजन एवं ग्राम रंभा खेड़ी में अमृत सरोवर तालाब जिसकी लागत राशि 22 लाख रुपए ग्राम पंचायत परसोड़ा के ग्राम परसोड़ा में अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन किया गया जिसकी लागत राशि 35.लाख ग्राम पंचायत कोठिया के ग्राम कोठिया में अमृत सरोवर तालाब जिसकी लागत राशि 29 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया एवं ग्राम बारंगवाडी मे 25. लाख रुपए की राशि से स्वीकृत पुलिया का एवं पाइप लाइन विस्तार का भूमि पूजन किया गया ।

ग्राम पंचायत कलमेश्वर के ग्राम कछार में 38.लाख स्वीकृत अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर विधायक महोदय द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तृत रूप से सुना और उनका निराकरण तत्काल किया साथी अपने भाषण में विधायक महोदय के द्वारा मध्यप्रदेश शासन की जन हितेषी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी इस अवसर पर विधायक के साथ में आमला जनपद के अध्यक्ष श्री गणेश यादव,हरि यादव, आमला नगर मंडल के अध्यक्ष राम किशोर देशमुख, प्रदीप ठाकुर महामंत्री,राजेश पंडोले, महेश मर्सकोले , सारणी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मोहन मोरे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, मनीष खंडाग्रे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भवानी सूर्यवंशी की उपस्थिति में सभी कार्यक्रमों को संपन्न किया गया।

विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आज ग्राम नांदपुर,केदारखेड़ा,रम्भाखेड़ी,परसोडा,खापाखतेड़ा,बारंगवाड़ी, कोठियां,कुंडारा, कछार,कलमेश्वरा के ग्वाड़ी ढाना के ग्रामीणों किसानों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण किया।

कई स्थानों पर सरकारी अधिकारियों को फटकार भी लगाई और लोगो के कार्य बिना विलम्ब के पूरा करने को निर्देशित किया।भृमण के दौरान ग्रामीणों ने बड़ी ही गर्मजोशी से विधायक डॉ पंडागरे का स्वागत किया।विधायक डॉ पंडागरे ने भी ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी बात सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।जनसम्पर्क कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

