प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज कुमार जराठे ने बताया कि आज नर्मदापुरम के लोकप्रिय विधायक एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा से जिला अधिवक्ता संघ नर्मदा पुरम के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर जिला अधिवक्ता संघ सभागार के बाजू में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए टीन शेड निर्माण हेतु विधायक निधि हेतु एक ज्ञापन दिया। विधायक द्वारा जल्द से जल्द राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की, जिसमे अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के अध्यक्ष के के थापक, सहसचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल प्रकाश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य रितेश विश्वकर्मा, सी के कुरापा, राजेश चौरे एवं प्रशांत पालीवाल अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

