प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज वुधवार दिनॉंक 7 दिसम्बर सशत्र सेना झंड़ा दिवस पर मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने समस्त देश वासियों को शुभकामनॉंये दी। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हम सलाम करते है देश के सशत्र बल के सैनिको को देश के प्रति त्याग ओर साहस को हम नमन करते है, आज उनके वजह से हम चैन की नींद लेते है वह देश की रक्षा में लगे रहते है। स्थानीय विवेकानंद घाट पर सभी सदस्यों ने मिलकर देश भक्ति के नारे लगाये ओर साथ में भारतीय सेना के सूबेदार आर . एस .चौहान जो संस्था के सदस्य भी है उनका साल, श्रीफल से सम्मान किया और बधाई दी। बधाई देने वालों में नीरजा फौजदार , राम गोपाल चौबे , अशोक श्रीवास्तव शैल शर्मा , अल्पना सक्सेना , रानी अरोरा एवम कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विभु प्रसाद नायक एसोसिएट प्रोफेसर टाटा इंस्टीट्यूट आँफ सोशल साईंस हैदराबाद तेलंगाना, राजेश सिसोदिया जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आदि उपस्थित थे। सभी ने श्री चौहान को बधाई प्रेषित की एवम शुभकामनॉंये दी।

