प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया क़ि स्कूल बसों की चेकिंग की गई जिसमें नर्मदा वैली स्कूल की बिना परमिट के चल रही बसों को जप्त किया एवं ओवरलोडिंग ऑटो पर भी चालानी कार्रवाई की गई। आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि सभी ऑटो चालकों को समझाइश दी गई है कि सभी ऑटो चालक अपने ऑटो के पेपर कम्प्लीट रखे जिससे चेकिंग के दौरान उन्हें कोई असुविधा ना हो।

