प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जिला नर्मदापुरम में यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 9/12/2022 शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी सड़क सुरक्षा की निम्न शपथ लेंगे। सभी कर्मचारी शपथ लेंगें कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखेंगे। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराउंगा। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे एवम शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलायेंगें। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगें। हमेशा एंबुलेंस और फायर बिग्रेड गाडियों को पहले जाने के लिए रास्ता देंगें। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू हेतु शपथ ग्रहण के आदेश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए।

