प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज द्वारा पूर्णिमा पर भव्य चुनरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर को कसेरा समाज मंदिर मोरछली चौक में माँ दुर्गा एवं भगवान सहस्त्रबाहू की पूजा अर्चना पूनम अरविंद कांसकार को पं. अखिलेश भट्ट ने कराई। इसके पश्चात चुनरी महोत्सव की शोभा यात्रा बैण्ड बाजों के साथ इंदिरा चौक, सतरास्ते, अमर चौक, न्यू जयस्तंभ चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक, सुभाष चौक होते हुए सेठानी घाट पर पहुंची। शोभायात्रा का सतरास्ते पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री केके थापक एवं अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। सेठानी घाट पर पं. रचित खड्डर ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना एवं महाप्रसादी का भोग लगाकर मां नर्मदा को चुनरी समर्पित कराई। नगर अध्यक्ष नीरज पटेल ने बताया कि सभी सामाजिक बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया कि चुनरी महोत्सव कार्यक्रम के लिए सभी महिला मंडल ने बढ़ चढ़कर मां नर्मदा को चुनरी भेंट की। युवा मंडल अध्यक्ष कार्तिक कांसकार ने बताया कि इस आयोजन के लिए युवाओं में काफी उत्साह था। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन किशोर जराठे, केप्टन करैया, सीताराम करैया, मुरारीलाल कांसकार, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदकिशोर कांसकार, संजना कांसकार, नंदिनी करैया, रश्मि चंद्रवंशी, कविता करैया, अनमोल करैया, संजय कांसकार, योगेश सेठा, मनोज जराठे, पंकज पटेल, नितिन करैया, अभिषेक कांसकार, मृत्युजंय करैया, सोनाली कांसकार, आदर्श करैया, हार्दिक कांसकार, देवांशु करैया, प्रखर चंद्रवंशी, गौरव कांसकार, अभिनंदन कांसकार, विशाल कांसकार, मनोज कांसकार सहित सामाजिक बंधु उपस्थित हुए।

