प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय पर गुरूवार को गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिबाजी की एवं मिठाई खिलाकर एक दुसरे को शुभकमानाए दी। संभागीय भाजपा कार्यालमंत्री हंस राय ने बताया की गुजरात मे हुए विधानसभा चुनाव में मतदातओं भारतीय जनता पार्टी के विकास और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितेषी योजनाओं को देखते हुए अपना मत रूपी आर्शीवाद दिया है। इसके लिए सभी जागरूक मतदातओं का धन्यवाद एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । इस दौरान जश्न में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नोरोलिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, अनिल बुन्देला, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नगर मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मण्डल उपाध्यक्ष समर्थ चौरेसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान, सहंयोजक राहुल ठाकुर आई. टी. सेल संयोजक राहुल पटवा, केशव उर्मिल एवम समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

