केसला : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल केसला की कामकाजी बैठक आयोजित की गई बैठक में 11 शक्ति केंद्र प्रभारी एवम 63 बूथ प्रभारी बनाने की योजना बनाई गई । बैठक में जिले के पिछड़ा मोर्चा वर्ग मंडल प्रभारी अभिषेक कनोजिया जिला मंत्री प्रमेश मालवीय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सराठे, महामंत्री शिवनारायण यादव, महामंत्री राजेश राठौर, उपाध्यक्ष अजय रावत, उपाध्यक्ष ब्रजेश चौरे, अजय प्रजापति, संजय साहू, उपाध्यक्ष सुशील यादव,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, सह कार्यालय मंत्री कमल यादव एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री प्रमेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बैठक 20 जनवरी को होना निश्चित हुआ है हर बूथ को मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा केसला मण्डल सहित ज़िले भर के सभी बूथों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा एवं योजना से लाभान्वित लोगों का प्रचार प्रसार किया जायेगा ।

