लार बुजुर्ग। शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग द्वारा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेश और जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयुष आपके द्वार योजना के अंतर्गत दिनांक 3 अक्टूबर को औषधालय प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लार बंजरया में 182 लाभार्थियों को योग और ध्यान कराया गया।
इस दौरान मलेरिया से बचाव के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक प्रीवेंटिव दवा का वितरण किया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नशा मुक्ति के लिए संकल्प शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। विद्यालय परिवार की ओर से औषधालय प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं।

