नर्मदापुरम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चढ़ार उमाशंकर निबोरा, जिला टीकमगढ़ द्वारा वरिष्ठजन पार्क नर्मदापुरम में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। चढ़ार उमाशंकर ने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया था। आज प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधा लगाना तभी सार्थक है जब उसकी देखभाल कर उसे बड़ा वृक्ष बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण में हो रहे बदलाव को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर वातावरण देगा।
उन्होंने लोगों से अपील की – “एक पौधा लगाएं, उसकी जिम्मेदारी निभाएं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं।”
इस अवसर पर यादव राजकिशोर और गोलू सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

