प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बुधनी) महाविद्यालय की दो छात्राओं को सागर में आयोजित राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी तरुण रावत ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी ने 72 किलोग्राम कैटेगरी में एवं द्वितीय वर्ष की छात्रा दीप्ति खत्री ने 68 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इससे पहले सीहोर में खेली गई संभाग स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में दोनो पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीता था, दोनो का चयन अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धनराज खंडायत ने दोनो खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दोनो छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

