प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बानापुरा) ग्राम पंचायत सोताचिकली में निशुल्क जांच सिबिर का आयोजन मंगलम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज दिनाक 9/12/22 को किया गया। जिसमें 250 से 300 से ज्यादा लोगो ने निशुल्क जांच शिविर का लाभ लिया। शिविर में डॉक्टर बसंत पटेल, विजय चंद्रवंशी, सुनील, सुमित भलावी, संतोष शर्मा, नर्स वर्षा, कुंती ,गीता, मौजूद रहे। मंगलम वेलफेयर सोसायटी के डारेक्टर उमा शर्मा भी मौजूद रही। मशीन के द्वारा कम से कम 38 प्रकार की बीमारियों का चेकअप किया जाता है, जो बिल्कुल फ्री और निशुल्क है, इसमें किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। मंगलम वेलफेयर सोसाइटी के संस्था के डायरेक्टर उमा शर्मा मुकेश शर्मा , योगेश माहोरे, रक्षा विश्वकर्मा, संतोष लोवंशी द्वारा लगातार मंगलम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से प्रत्येक पंचायतों में निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा।

