प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सिवनी मालवा) समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राजेश गुप्ता एडीपीसी नर्मदापुरम की अध्यक्षता में शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में न्यू पी एफ एम एस भुगतान के संबंध में जिला कोऑर्डिनेटर नीलेश मीणा द्वारा विस्तार से प्रक्रिया के बारे में पीपीटी के माध्यम से सभी प्राचार्यो को बताया गया एडीपीसी द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के बारे में परिचय विकास समिति उसके उद्देश, उत्तर दायित्व, गठन, संरचना एवं क्रियान्वयन के बारे में बताए गया शाला की कार्य योजना, व्यवसायिक शिक्षा के नए आयाम, ओजस यूथ क्लब, कम्युनिटी मोबाइल, रेमेडियल कक्षाओं का संचालन, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, पीएम श्री योजना का क्रियान्वयन, विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संबंध उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन के संबंध में भी बताया गया तथा सभी प्राचार्यो से फीडबैक भी लिया गया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा बालिका शिक्षा सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताएं गया बैठक में श्याम सिंह रघुवंशी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सिवनी मालवा एवं सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्राचार्य उपस्थित थे।

