प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार 9 दिसंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। शपथ जागरण एवं नवदुनिया समूह की पहल पर आयोजित की गई। अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, उप संचालक कृषि जे आर हेडाऊ, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति जैन सिंघल, सहायक संचालक जनजाति कार्य संजय द्विवेदी, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस संदीप चौरसिया सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी द्वारा शपथ ली गई।

