प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ (इटारसी) इंस्टीट्यूट आफ हॉलिस्टिक मेडिसिन द्वारा हॉलिस्टिक मेडिसिन पर पांचवी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कन्वोकेशन का तीन दिवसीय आयोजन 10 से 12 दिसंबर को इंदौर में होने जा रहा है। जिसमें विश्व भर के 45 से अधिक हॉलिस्टिक थेरेपी का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा । लाइफ- लाइन एक्यूप्रेशर सेंटर इटारसी के डॉ. प्रताप सिंह वर्मा द्वारा उनके शोध पत्र एक्यूप्रेशर द्वारा माइग्रेन सरदर्द उपचार के साथ इससे बचने के उपाय पर शोध पत्र विशेष वक्ता के रूप में कल दिनांक 10 दिसंबर को प्रस्तुत करेंगे । उनकी माताजी डॉ शशिप्रभा वर्मा के मरणोपरांत समर्पित ट्रॉफी का पेपर प्रेजेंटेशन पुरस्कार दिनांक 11 दिसंबर को विजेताओं को दिया जाएगा । इस महासम्मेलन में एक्यूप्रेशर के सर्वोच्च पुरस्कार एक्यूप्रेशर सेवा रत्न मरणोपरांत डॉ शशिप्रभा वर्मा को 12 दिसंबर को दिया जाएगा । इंस्टीट्यूट आफ हॉलिस्टिक मेडिसिन के चेयरमैन डॉ सुधीर खेतावत ने बताया कि कांफ्रेंस में हर विधा के वैज्ञानिक सेशन भी होंगे ताकि भारतीय पद्धति को दुनिया को प्रमाणिक तौर पर समझाया जा सके ।

