प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नगर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी महेश कुमार गौर का दुखद निधन 88 वर्ष की आयु में बीमारी से इलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में सुबह 6:00 बजे हो गया , जिन का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम राजघाट पर किया गया। उनके जेष्ठ पुत्र बृजेश कुमार गौर अधिवक्ता ने मुखाग्नि दी। वे 42 वर्ष नर्मदापुरम नगर में शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत रहे। उनके मंझलें पुत्र तेज कुमार गौर पूर्व पार्षद एवं बहू शिल्पा गौर वर्तमान पार्षद शास्त्री वार्ड क्रमांक 1 की है। छोटे पुत्र राघवेंद्र गौर एसपीएम में कार्यरत हैं एवं 5 पुत्रियां है। समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले महेश गौर को नगर में गौर मासाब के नाम से लोग जानते थे।

