प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ विद्युत लाइन का मेंटेनेंस 10 दिसम्बर को किया जाएगा। इस कारण विभिन्न तिथियों में विद्युत प्रवाह प्रभावित होगा। प्रबंधक शहर जोन 1 मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नर्मदापुरम ने बताया है कि बीटीआई सबस्टेशन अंतर्गत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मैन्टेनेंस किया जाएगा, इस दौरान ईदगाह, खोजन पुरगांव, कब्रिस्तान, श्रीगुंज गार्डन के पीछे, जुमेराती, कालीमंदिर, राजमोहल्ला, बीटीआई,भीलपुरा, बसंत टाकीज, कोरी मोहल्ला, गुरुकुल, फूटा कुआं, राठौर मार्ग बालागंज, रवि शंकर मार्केट, लेंडिया मैदान एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।

