प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / शनिवार दिनॉंक 10 दिसम्बर को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया में किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि सभी संरक्षक एंव सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया कि ठंड बहुत पढ़ रही है इस समय लोगों को ठंड से बचाना है। हम लोग प्रतिवर्ष स्वेटर ओर कंबल का वितरण करते ही है इसी श्रंखला में इस वर्ष भी वी. टी . आई क्षेत्र के स्लेम एरिया में ऊनी स्वेटर एंव कपड़े का वितरण सोमवार 12 दिसम्बर शाम 4 बजे करने का प्रोग्राम बनाया है। जिसमें अतिथि होगी नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव , नेहरू पार्क बैठक में संस्था के परम संरक्षक डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक सफलता तिवारी , सत्येन्द्र फौजदार , नीरजा फौजदार , रामगोपाल चौबे , कमल झा , भारती शर्मा , आर . एस . चौहान , मनीष गुप्ता , सुषमा गुप्ता , शारदा जैन, वंदना शर्मा , उषा अग्रवाल , आशा बाजपेयी , अनीता आर एल जैन , ममता कुशवाहा , अशोक श्रीवास्तव, शैल शर्मा , रानी अरोरा , सिमरन अरोरा , अल्पना सक्सेना , दुर्गेश परमार , अनीता अरुण जैन , रिया मखिजा , अनामिका वर्मा आदि उपस्थित थी। साथ में कई फनी गेम भी खेले ओर जीतने वालों को उपहार दिये गये। सभी सदस्य स्वेटर एंव कपड़े वितरण करने वी . टी आई क्षेत्र पहुचेगें।

