प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (हरदा) पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टिमरनी एस एस सिसोदिया के मार्गदर्शन में कांबिंग गस्त के अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक सुशील पटेल के नेतृत्व में पुलिस पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार कांबिंग गस्त में स्थाई फरारी एवं गिरफ्तारी वारंट हेतु कांबिंग गस्त का अभियान चलाया गया था। जिसमें स्थाई वारंटी सुखराम पिता गुलाब नायक उम्र 28 साल निवासी नाहर खेड़ा तहसील महू जिला इंदौर, फरारी वारंटी सुरेंद्र अहिरवार पिता कैलाश अहिरवार उम्र 24 साल निवासी गोंडा गांव कला एवं गिरफ्तारी वारंटी, दौलत पिता मोहनलाल काकरिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 15 टिमरनी, सूरज पिता हुकुमचंद ओझा उम्र 31 साल निवासी टिमरनी, संतोष बिलोते पिता ओमप्रकाश 34 साल निवासी चार खेड़ा, विशाल धनगर पिता ठाकुर लाल उम्र 25 साल निवासी भादू गांव, पवन धनगर पिता ठाकुर लाल धनगर उम्र 30 साल निवासी भादू गांव, अजगर पिता बुद्धू सा उम्र 30 साल निवासी भगवान, सतीश पिता शामराव जा वर्कर 33 साल, राम किशन पिता नंदा प्रसाद 30 साल, ललित बिलोदे पिता ओमप्रकाश 25 साल निवासी चार खेड़ा, भोलाराम पिता किशनलाल भाटी 55 साल निवासी सोडलपुर, रियास शाह पिता बुद्धू सा 22 साल निवासी, विजय पिता नंदकिशोर पासी 30 साल निवासी टिमरनी, लक्ष्मी नारायण पिता गंगा विशन लुनिया 73 साल भादू गांव को थाना टिमरनी की पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में कांबिंग गस्त के दौरान गठित टीमों का विशेष योगदान रहा।

