प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ बीती रात्रि शनिवार दिनांक 10.12.2022 को प्रदेश व्यापी रात्रि गश्त अभियान के दौरान नर्मदापुरम पुलिस को मिली उल्लेखनीय सफलता । मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना द्वारा कल दिनांक 10.12.2022 को प्रदेश व्यापी नाईट काम्बिंग गश्त अभियान करने हेतु समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षको, उपपुलिस महानिरीक्षको व समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के पालन में उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन जगत सिंह राजपूत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अवेधश प्रताप सिंह एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियो को फरार आदतन अपराधी, फरार वारंटी, जिला बदर अपराधियो की धरपकड हेतु जिले में अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ काम्बिंग गश्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा 10 राजपत्रित अधिकारियो व 249 पुलिस बल के साथ रात्रि 10:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये टास्क के अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन काम्बिंग गश्त की। गश्त के दौरान नर्मदापुरम पुलिस टीम ने कुल 88 गिरफ्तारी वारंटी 54 स्थायी वारंटी, 7 फरार बदमाशो एवं अन्य 20 अपराधियो को काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया । काम्बिंग गश्त के दौरान 18 जिला बदर के अपराधियो की चेकिंग की गयी। इस प्रकार नर्मदापरम पुलिस द्वारा 10.12.2022 को काम्बिंग गश्त अभियान अंतर्गत जिले में कुल 169 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया।

