प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ सेठानी घाट पर पौष माह में श्री शिव महापुराण का सुंदर आयोजन किया जा रहा है । कथा का आयोजन नीलकंठ महादेव समिति नर्मदा पुरम के द्वारा कराया जा रहा है और शिव महापुराण का वाचन सुप्रसिद्ध वक्ता भागवत आचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा करेंगे। कथा का आयोजन 11 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक किया जा रहा है । प्रथम दिवस शिव महापुराण की भव्य कलश यात्रा के साथ कथा उत्सव प्रारंभ हुआ। मां नर्मदा के पूजन के साथ गांव पूजन के साथ और पुराण पूजन के साथ मंडलों की स्थापना व पुराण की स्थापना की गई । कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताओं ने हिस्सा लिया और सुंदर रंग बिरंगी पोशाकों के साथ गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सेठानी घाट पर सत्संग चौक पर हो रहे मुख्य आयोजन को लेकर के लोगों में काफी हर्षोल्लास है और भगवान शिव की कथा श्रवण करने के लिए श्रोता बाहर से आ रहे हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक है । आयोजकों ने सभी से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की बात कही है।

