प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ रिवीजन बगैर ला याद रहना मुश्किल है , इसलिए रिवीजन करते रहना आवश्यक है यह बात नर्मदापुरम की बेटी नवनियुक्त सिविल जज श्रेया गख्खर ने मध्य प्रदेश न्यायिक अकादमी उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश, जबलपुर के मार्गदर्शन में अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम् के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम् स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा आयोजित ईटीसी प्रशिक्षण कम्प्यूटर वृद्धि कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर अतिथि कही। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि उनकी सफलता का मंत्र शेड्यूल बनाकर पढ़ना है। उन्होंने कठिन विषय को सरल विषय के साथ पढ़ने की बात भी कही। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी ने इस दौरान वीसी के माध्यम से गवाही की प्रक्रिया के विषय में बताया और कहा कि न्यायालय में सुविधाएं बढा़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केके थापक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन डीआर शिवचरण पटेल ने व आभार संघ सचिव मनोज जराठे ने माना। इस दौरान कार्यकारणी के सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे,कार्यकारीणी सदस्य सीके कुरापा , विजेन्द्र राजपूत, रीतेश विश्वकर्मा, श्रीमति पूजा अवस्थी सोनी, राजेश चौरे, अधिवक्ता सौरभ तिवारी, श्रीकांत रघुवंशी, सूरज अग्रवाल के अलावा ईसीटी प्रोग्राम में प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 100 अधिवक्ता व न्यायालय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा न्यायाधीशगण शामिल हुए।
