
बबलू निरापुरे आमला
रब्बानी क्लब उपविजेता बनी
आमला रेल्वे स्टेडियम और नगरपालिका आमला के तत्वधान में आयोजित प्रतियोगिता का रविवार अंतिम मैच खेले गए।पहले सेमीफ़ाइनल में रब्बानी क्लब और मालेगाँव के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन का स्कोर खड़ा किया।इसका।पीछा करने उतरी मालेगाँव की टीम मात्र 28 रन बनाकर आल आउट हो गई और यह मैच रब्बानी क्लब ने 61 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
सोनू यदाव को मैन ऑफ द मैच।मिला।दूसरा सेमीफाइनल स्प्रेडिंग स्माइल और गुलशन 11 के बीच खेला गया। जिसमे निर्धारित 10 ओवेरो में स्प्रेडिंग क्लब ने 122 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।इस लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी गुलशन 11 मात्र 80 रन पर ढेर हो गई और स्प्रेडिंग स्माइल ने 42।रनों से।मैच जीतकर फाइनल।में प्रवेश किया।लगभग 3 बजे प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला स्प्रेडिंग स्माइल और रब्बानी क्लब के बीच खेला गया।इसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 75 रन का लक्ष्य दिया।इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी रब्बानी क्लब 41 रनों पर ढेर हो गई और खिताबी जीत पर 34 रनों से स्प्रेडिंग स्माइल ने कब्जा किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम नगद पृरस्कार 31 हजार और दूसरा पृरस्कार 15 हजार दिया गया।सभी खिलाड़ियों को ट्राफियां बचपन प्ले स्कूल की तरफ से नीरज बारस्कर द्वारा दिया गया।मैन ऑफ द सीरीज़ बाला जी ,बेस्ट बॉलर आकाश यदाव,मोस्ट वीकेट टेकर जितेन्द्र मानकर,ऑलराउंडर आर्यन चिमटे,फास्टेस्ट फिफ्टी यश बोहोत,बेस्ट हीटर सोनू यादव को दिया गया।प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के रूप में अध्यक्ष नितिन गाडरे मौजूद थे,रेलवे इंस्टीटूट से ए आर धोटे,कुशवाह,पार्षद अलका मानकर,पद्मनी भमरकर,सुनील उइके,बाला आम्बाडकर,पत्रकार गण सागर मुलताई,सुरेश चौरे,अशोक झा ,प्रतियोगिता को सफल बनाने रेलवे की तरफ से सतीश मीना,हामिद खान,अमित यादव, सोहिल खान,दीपक मोरले,राकेश धामोड़े द्वारा किया गया।
