प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने जिले में अनुपयोगी ट्यूबवेल बोर की जांच करने के निर्देश अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम, इटारसी , पिपरिया सिवनीमालवा एवं सोहागपुर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं उप संचालक कृषि को दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके अनुविभाग के अंतर्गत संबंधित क्षेत्र में शासकीय और निजी / कृषि भूमि में अनुपयोगी खुले हुये बोरवेल की जांच कर उनकी अनिवार्य रूप से केपिंग कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना इन खुले हुये बोरवेल की वजह से नही हो सकें।

